क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया

Regional Provident Fund Commissioner arrested by CBI on corruption charges

 

 

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में तैनात एक क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पश्चिम दिल्ली में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम के पद पर तैनात जगदीश तांबे ने एक कर्मचारी की नियमित अनुशासनात्मक कार्यवाही का निपटान करने के लिए कथित तौर पर तीन लाख रुपये की मांग की थी और बातचीत के दौरान, रकम को आधा कर दिया था।कर्मचारी ने सीबीआई से इसकी शिकायत की, जिसके बाद छापेमारी की गई। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान तांबे को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

You might also like