आरपीएस की छोरियों ने जीता ख़िताब, भव्य स्वागत

RPS girls won the title, grand welcome


गन्नौर, 31 अगस्त
सोनीपत में चल रही ज़िला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में जीतकर लौटी रौनक़ पब्लिक स्कूल की लड़कियों की अंडर-14 व अंडर-19 खो-खो की टीम का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया।
विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत, एकाग्रता, जुनून बहुत ज़रूरी है, इसके बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि अगर छोटी आयु से ही बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तो वह समय पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल में विभिन्न खेलों की सायं क़ालीन एकेडमी शुरू की हैं, जिसमें प्रतिभाशाली प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने खो-खो टीम के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे और मेहनत करें ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीतकर लौटे।

You might also like