डिब्रूगढ़ में श्री मारवाड़ी नाट्य समिति की नसज्जन हरलालका बने अध्यक्ष, अजीत बजाज सभालेंगे सचिव की कमानई कार्यकारिणी का गठन
Sajjan Harlalka becomes president, Ajit Bajaj will take over as secretary

डिब्रूगढ़ की अग्रणीय सामाजिक संस्था श्री मारवाड़ी नाट्य समिति की एक विशेष सभा निवर्तमान अध्यक्ष महेश मुनका की अध्यक्षता में समिति के भवन श्री अग्रसेन मिलन मंदिर परिसर में दिन के 10 बजे आयोजित की गई। जिसमें उनके साथ मंचासिन थे निवर्तमान सचिव निर्मल गाड़ोदिया एवं चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बजरंग लाल केजड़ीवाल । इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम महेश मुनका ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुवे सभा का शुभारंभ किया एवं सभा के उद्देश्य की व्याख्या करते हुवे बतलाया कि इस सभा में उनके द्वारा नई कार्यकारिणी को समिति का भार सौंपा जाएगा। इसके लिए नई कार्यकारिणी को अपने पदाधिकारियों का चयन करना होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सज्जन हरलालका को अध्यक्ष, अजीत बजाज को सचिव को चुन लिया। इसके पश्चात निवर्तमान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंचासीन कराते हुवे उन्हें पदभार सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जन हरलालका ने उन पर विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया एवं मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद निवर्तमान सचिव ने नवनियुक्त सचिव को समिति के कागजात सौंपे। इसके बाद नवनियुक्त सचिव ने अपनी टीम की घोषणा की। जो इस प्रकार है :- अध्यक्ष सज्जन हरलालका, उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल एवं लखी जाजोदिया, सचिव अजीत बजाज, संयुक्त सचिव चंदन भरतिया एवं सुमन शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहन जालान, विजन कमिटी के चेयरमैन राजन लोहिया, सदस्य निर्मल गाड़ोदिया एवं अरुण तोदी, आवंटन सचिव आशीष भरतिया, रखरखाव सचिव विशाल केशान एवं शिव कुमार गाड़ोदिया, सांस्कृतिक सचिव आनंद केजड़ीवाल एवं राजेश जालान, कानूनी सलाहकार सज्जन केजड़ीवाल एवं विजय कुमार अग्रवाल, जागृति संपादक प्रमोद केजड़ीवाल, जागृति डिस्ट्रीब्यूशन एवं डोनेशन कैलाश धानुका तथा मेंबरशिप कमेटी विभाग के सचिव बजरंग धानुका एवं अशोक तुलस्यान। सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष महेश मुनका ने नवनियुक्त टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए जब भी जरूरत होगी समिति को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में नवनियुक्त सचिव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात नवगठित कार्यकारिणी समिति की प्रथम सभा आयोजित की गई जिसमें आगे के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। यह जानकारी नवनियुक्त संयुक्त सचिव सुमन शर्मा द्वारा दी गई है |
