ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में ” सारथी ” कार्यशाला आयोजित

"Sarathi" workshop organized under the hospitality of Marwari Sammelan in Dibrugarh, Upper Assam

मारवाड़ी सम्मेलन की डिब्रूगढ़ शाखा के तत्वावधान में मंडल ‘ए’ की समस्त शाखाओं एवं आसपास के क्षेत्रों की शाखाओं के लिए इस सत्र की पहली  मंडलीय कार्यशाला ” सारथी ” का भव्य आयोजन गत 25 मई को शहर के होटल लिटिल पेलेश में किया गया।
उक्त कार्यशाला में प्रांतीय प्रशिक्षक कार्यशाला संयोजक विमल अग्रवाल ( मोरान) एवं प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक द्वारा संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों जैसे शाखा अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारियों के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
साथ ही कई रोचक एवं उपयोगी विषयों को भी समाहित किया गया, जिससे यह कार्यशाला सभी के लिए ज्ञानवर्धक और स्मरणीय बन गयी। उक्त कार्यशाला में विमल अग्रवाल ने बहुत ही सुंदर तरीकों से कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न शाखाओं के अध्यक्षों, सचिवों तथा कोषाध्यक्षों तथा अन्य सदस्यों को सम्मेलन के इतिहास, सम्मेलन का परिचय, संविधान, पीएसटी की तत्परता, उनके लक्ष्य और उद्देश्य, शाखा श्रेणी, प्रांत से जुड़ाव, शाखा में सदस्यों की भूमिका आदि विभिन्न विषयों पर गहराई से प्रकाश डाला | साथ ही उन्होंने प्रश्नोत्तर के दौरान भी उपस्थित कुछ सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जवाब दिये |
कार्यशाला के दूसरे सत्र में मिटींगस एवं प्रोटोकॉल विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला में जेसीआई संस्था के मंजे हुए प्रशिक्षक तथा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक ने बहुत ही जटिल विषय को बहुत ही रोचक तरीके से उपस्थित जनसमूह को बताया की अब से जब कभी भी किसी बैठक का आयोजन करना हो तो ऐजेंडा से लेकर सभा संचालन की व्यवस्था तथा सभा की अध्यक्षता से लेकर सभाओं को रोचक बनाते हुए, सभासदों से कार्य सूची के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पादित करवाने के छोटे छोटे उपायों को बारिकी से बताते हुए अपने कार्यकाल को यादगार बनाने तथा अपने अंदर के नेतृत्व को कैसे धारदार बनाये पर सबको मंत्रमुग्ध Song वाले भावों से ओतप्रोत कर दिया। आयोजकों द्वारा दोनों प्रशिक्षकों का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया | कार्यशाला में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार जैन, प्रांतीय संयुक्त मंत्री बीरेन अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः अनिल पोद्दार तथा  रूपचंद करनानी ( शिवसागर) ,
मंडल ” ए ” के मंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सहायक मंत्री पवन मोर सहित डिब्रूगढ़, डिब्रूगढ़ महिला, तिनसुकिया, दुमदुमा, सिमलगुड़ी, नाजिरा – गेलेकी, शिवसागर तथा मोरानहाट शाखा के पदाधिकारियों ने अंशग्रहण किया | यह जानकारी मारवाड़ी
सम्मेलन डिब्रूगढ़ शाखा के कार्यकारिणी सदस्य संदीप अग्रवाल द्वारा दी गयी है |
You might also like