सऊदी अरब ने बढ़ाया हज का कोटा, भारतीय करें जल्द आवेदन

Saudi Arabia increases Hajj quota, Indians should apply soon

 

नई दिल्ली, दुनिया के सभी धर्मों के कुछ पवित्र धार्मिक स्थल होते हैं। इस्लाम में हज यात्रा को सबसे पवित्र और अहम माना गया है। हर साल दुनिया भर से लाखों लोग हज यात्रा करते हैं। भारत से भी हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं। आँकड़ों के अनुसार हर साल करीब 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं।जिसमें से 1.7 लाख से ज्यादा भारत से होते हैं। बीते साल 1,75,025 भारतीय श्रद्धालुओं ने हज यात्रा की थी। लेकिन इस साल भारत के हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब सरकार ने कोटा बढ़ा दिया है।भारत से हर साल 175,000 हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। जिसमें से 1,22,518 हज यात्रियों भारतीय हज समिति के जरिए हज यात्रा पर भेजा जाता है। इसके अलावा बचे हुए 52,000 हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा पर जाते हैं। लेकिन इस साल सऊदी हज मंत्रालय की ओर से संख्या में इजाफा किया गया। इस साल भारत से 175,000 हज यात्रियों की जगह 185,000 हज यात्री जा सकते हैं। क्योंकि सऊदी हज मंत्रालय की ओर से 10,000 अतिरिक्त तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हामी भर दी है।

भारत से हर साल हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए होता है। यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप हज सुविधा मोबाइल एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

You might also like