श्याम जाजू और गिरीश सचदेवा ने किया महानगर मीडिया कनेक्ट गु्रप कार्यालय का उद्घाटन

Shyam Jaju and Girish Sachdeva inaugurated Mahanagar Media Connect Group office

-भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य गिरीश सचदेवा के कर कमलों द्वारा भव्य तरीके से किया गया जिसमें सभी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की।

 

नई दिल्ली.
महानगर मीडिया कनेक्ट ग्रुप के कार्यालय का उद्घाटन कनॉट पैलेस नई दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य गिरीश सचदेवा के कर कमलों द्वारा भव्य तरीके से किया गया जिसमें सभी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर श्याम जाजू ने अपने सम्बोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और आम जनता की यह आवाज़ होता है जो जनता और सरकार के बीच एक सेतु का काम करता है। जिस उदेश्य से यह महानगर मीडिया कनेक्ट ग्रुप बनाया गया है उससे जनता की समस्याएं और निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। में इसकी सफल सफर की कामना करता हूँ।
संबोधन से पहले श्याम जाजू और गिरीश सचदेव जी का महानगर मीडिया कनेक्ट ग्रुप के सूत्रधार रणवीर गहलोत, मोहम्मद मुर्तजा परवाना, अजय बसोया, विजय कुमार, नवीन खाती, कलीराम तोमर, राजू बोहरा ने गुलदस्ता देकर और शाल उड़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के मेंबर गिरीश सचदेवा ने कहा कि आज के समय मे जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने में मीडिया का बहुत ही अहम रोल होता है।
इस मौके पर महानगर मीडिया कनेक्ट के चैयरमैन महानगर मेल समाचार पत्र के मुख्य संपादक रणवीर गहलोत ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस समूह को बनाने में हमारे साथी मोहम्मद मुर्तजा परवाना जी का बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कनॉट पैलेस जैसी जगह पर कार्यालय चलाने को दिया जिसके लिए महानगर मीडिया कनेक्ट टीम के सभी साथियों द्वारा तहेदिल से उनका आभार व्यक्त करती है।
इस मौके पर मंच संचालन कलीराम तोमर ने किया और काफी मात्रा में कवरेज करने के लिए मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे। महानगर मीडिया कनेक्ट ग्रुप की टीम में महानगर मेल समाचार पत्र के मुख्य संपादक रणवीर गहलोत, अंग्रेजी और हिन्दी दैनिक समाचार पत्र समूह के ग्रुप एडिटर विजय कुमार, इंडिया मेल के संपादक नवीन खाती, एम के न्यूज़ एजेंसी के एम के यादव, विशेष दृष्टि के संपादक कलीराम तोमर, मोहम्मद मुर्तजा परवाना जी, ‘आर बी कम्युनिकेशन’ के वरिष्ठ पत्रकार राजू बोहरा, न्यूज़ 81 नेटवर्क के मुकेश टम्टा, दि पोलिटिकल वार के संपादक धर्मेंद्र सिंह, दैनिक नमस्कार दुनिया के संपादक जसवंत पवार, ज्ञान ऊर्जा के संपादक हरीश असवाल, अजय बसोया जो की महानगर मीडिया कनेक्ट के जनसम्पर्क अधिकारी के साथ साथ कानूनी सलाहकार तपस्या तोमर वरिष्ठ पत्रकार मीनाक्षी पोद्दार, एंकर रीता दास, राधिका गुप्ता के अतिरिक्त अतिथि के रूप में समाजसेविका सीमा कंधारी और उत्तराखंड की मॉडल अंजू थपलियाल और नार्थ इंडिया की मॉडल रिया नागर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like