स्टार सवेरा के संपादक डॉ. बलवान सिंह बबियाण को मिला इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड -2024 , कहा यह मेरा नहीं पत्रकारिता का सम्मान है

Star Savera editor Dr. Balwan Singh Babiyan received the International Innovative Educational Award-2024, said this is not my honor but the honor of journalism

डॉ.हंसराज सुमन
सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी हर साल शिक्षकों के सम्मान में शिक्षा सम्मान व इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड प्रदान करती है । यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित विश्व युवा केन्द्र नई दिल्ली में इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड – 2024 प्रदान किए गए । इस साल का उत्तर भारत में हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने व सदैव जनता के बीच अपनी पहचान बना चुके राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक स्टार सवेरा समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ . बलवान सिंह बबियाण को दिया गया । बता दे कि डॉ. बलवान सिंह बबियाण पिछले बीस वर्षो से पत्रकारिता कर रहे है। अठारह वर्षो से दैनिक स्टार सवेरा समाचार प्रकाशित कर रहे है। हरियाणा के पानीपत जिले के बबैल गाव मे जन्मे डॉ. बलवान सिंह बबियाण का जीवन सफर काफी रोचक रहा। शायद इन्ही वजह से यूनिवर्सिटी ने गत वर्ष इन्हें पीएचडी ( डॉक्टरेट ) की मानद उपाधि दी थीं । यूनिवर्सिटी ने उनके कार्यो को देखते हुए तथा वंचित वर्गों की खबरों को प्रमुखता से स्थान देने तथा बेहतर संपादकीय पृष्ठ पर जनता की भावनाओं के अनुरूप लेख प्रकाशित करने पर इस बार इन्हें इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड –2024 देकर सम्मानित किया गया ।
डॉ. बलवान सिंह बबियाण को यह सम्मान मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस राजेश टंडन , राज्यसभा सांसद श्री मिथलेश कठेरिया , डूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार भागी , प्रोफेसर अनिल अनेजा , प्रोफेसर पी.डी. सहारे व प्रोफेसर संजीव तिवारी , श्री विक गेपनी , डॉ.नाहर सिंह ने उन्हें शॉल , पटका , स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री मिथलेश कठेरिया , मंच संचालन डॉ. नमिता जैन , डॉ. आलोक कुमार ने किया । इस अवसर पर डॉ.नाहर सिंह , प्रोफेसर मनोज केन , प्रोफेसर अरविंद कुमार , डॉ.आरआर बैग , डॉ.राम कुमार पालीवाल भी उपस्थित थे । डॉ.बलवान सिंह ने इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड -2024 के मिलने पर यूनिवर्सिटी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस तरह के सम्मान देने से पत्रकार और पत्रकारिता करने वाले लोगों में लेखन के प्रति रूचि बढ़ेगी और इस क्षेत्र में आने वाले पत्रकारों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा तथा पत्रकारिता करने वाले लोगों को इस सम्मान से प्रेरणा मिलेगी । इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर डॉ. बलवान सिंह बबियाण ने क्या कहा — डॉ. बलवान सिंह ने इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड मिलने पर यूनिवर्सिटी के प्रति आभार व्यक्त किया है । इस अवसर पर डॉ.बलवान सिंह ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि निडर व उस साहसी पत्रकारिता का सम्मान है जो हमें उपेक्षित वर्गो की , समाज व राष्ट्र की आवाज बनकर लोगों तक कलम के माध्यम से पहुंचाना है , कलम की ताकत का सदैव सम्मान हुआ है और भविष्य में भी होगा । हमने पत्रकारिता को मिशन माना है व्यवसाय नहीं । इस मिशन में हम कामयाब हो रहे है , लोगों द्वारा खूब स्नेह व सहयोग मिल रहा है । स्टार सवेरा समाचार पत्र समाज के उपेक्षित वर्गो की आवाज बनकर हर रोज देश विदेश की खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करता है । उनका कहना है कि यह पत्र अपनी बेबाक सच , सिर्फ खबरे नहीं , हम देते है नजरिया भी । स्टार सवेरा 7 विभिन्न राज्यों से निकलता है और इसके 10 संस्करणों के साथ प्रकाशित होता है । यह स्वतंत्र , निर्भीक पत्रकारिता व आम जनता की आवाज को अपनी कलम के माध्यम से उठाने और उनको समाचार पत्र में प्रमुखता से जगह देने का कार्य करता हैं जो अन्य समाचार पत्र में देखने को नहीं मिलता। यह पहला समाचार पत्र है जो सबकी आवाज बनकर पैनी नजर से खबर को छापते है , खबर छिपाते नहीं बल्कि लोगों तक पहुंचाते है । इस दृष्टि से डॉ.बलवान सिंह बबियाण को इस सम्मान के लिए चुना गया है और सम्मानित कर यूनिवर्सिटी गौरान्वित हुई है । यूनिवर्सिटी ऐसे निडर व कलम के सिपाही को सम्मानित कर इनसे प्रेरणा लेकर भविष्य में कार्य करेगी । सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के. योगेश ने अपने संबोधन में बताया कि यह अवार्ड प्रति वर्ष उन समाजसेवी , शिक्षा , साहित्य , पत्रकारिता व वंचित समुदायों के हितों के लिए कार्य करने वाले महानुभावों को दिया जाता है जो अत्यंत पिछड़े, दलित समुदाय के संविधान प्रदत्त अधिकारों को दिलाने तथा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं । जिन्हे भारतीय समाज में पूरी तरह उपेक्षित कर दिए गए समूह को मुख्यधारा से जोड़ना का काम करने वालों को सम्मान देना हमारी यूनिवर्सिटी की प्राथमिकता है । विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अजय कुमार भागी ने कहा कि शिक्षा वह अस्त्र है जो व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाती है , यह कार्य हमारे गुरू ही कर सकते हैं जो अपने शिष्यों को वर्तमान ज्ञान परम्परा के माध्यम से तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सुझाए गए नए मापदंडों को विश्वविद्यालय स्तरों पर सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने का दायित्व सभी शिक्षाविदों पर है जिस प्रकार से दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफल बनाया है । उन्होंने कहा कि आज इसी सामुहिक प्रयास का परिणाम है कि डीयू की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार हुआ है । राज्यसभा सांसद श्री मिथलेश कठेरिया ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों की ओर महत्व दिया जाना चाहिए , इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विशिष्ट प्रावधानों को विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में सक्रिय रूप से क्रियान्वित किया जाना चाहिए ताकि शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार अवरोध पुन: उत्पन्न न हो सके । उन्होंने बताया कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है उन्होंने शिक्षा , चिकित्सा व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए है । जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव कर रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेगें ।

You might also like