डिब्रूगढ़ के श्री दिगंबर जैन मंदिर में ” जैन धरोहर दिवस ” एवं श्रद्धांजलि सभा का सफल आयोजन संपन्न

Successful organization of "Jain Heritage Day" and tribute meeting at Shri Digambar Jain Temple, Dibrugarh

श्री दिगंबर जैन मंदिर, ग्राहम बाजार परिसर में गत, 27 अप्रैल को “जैन धरोहर दिवस” तथा स्व. श्रद्धेय निर्मल कुमार सेठी जी की पुण्य स्मृति में विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार झांझरी, समाज सचिव अनिल कुमार बगड़ा, श्री शैलेश जैन पहाड़िया, श्री अमित पहाड़िया एवं महिला समाज की  सदस्या श्रीमती चंदा देवी चंदूवाड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने जैन विरासत, धार्मिक मूल्यों, तथा श्रद्धेय निर्मल जी सेठी के समाज में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शैलेश जैन पहाड़िया द्वारा बड़े ही सुंदर और भावपूर्ण तरीके से किया गया, जिससे आयोजन में एक विशेष ऊर्जा और सरसता बनी रही। समारोह में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, और यह अवसर आत्मबोध व परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम का समापन मंगल भावनाओं एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। यह जानकारी श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत  ग्राहम बाजार , डिब्रूगढ़ के प्रचार मंत्री पंकज गोधा एवं मोतीलाल पांड्या द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी है |

You might also like