हरियाणा में आप के लिए दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान पर रहेंगी सुनीता केजरीवाल

Sunita Kejriwal will be on a two-day election campaign for AAP in Haryana

नई दिल्ली,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल फिलहाल आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।पार्टी ने कहा, ‘सुनीता केजरीवाल शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगी। वह अंबाला, भिवानी और रोहतक जाएंगी।’पिछले सप्ताह सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान वह दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आप उम्मीदवारों के लिए सक्रिय प्रचारक थीं।इस महीने की शुरुआत में, आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की थी।

हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक सदन में अपना खाता नहीं खोला है। लोकसभा चुनाव में आप के हरियाणा प्रदेश इकाई प्रमुख सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा के नवीन जिंदल ने हराया था। आप ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था।

 

 

You might also like