छिजारसी से संदिग्ध हालात में किशोरी लापता

Teenage girl missing from Chijarsi under suspicious circumstances

नोएडा,सेक्टर-63 के छिजारसी में रहने वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता गई। किशोरी की मां ने इस बारे में सेक्टर-63 थाने में शिकायत दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दो जुलाई से घर से लापता है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी बहलाफुसला कर साथ ले जाने का संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाशी शुरू कर दी है।

You might also like