राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी द्वारा पार्टी की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
The Delhi State Executive of the party was announced by Rashtriya Manav Party's National President M Yogesh Shetty.

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय मानव पार्टी को चुनाव आयोग ने “नागरिक” चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया है। चुनाव आयोग ने देश की 540 लोकसभा सीटों पर ये चिन्ह दिया है शेष सीटो पर वह “सिलेंडर” चुनाव चिन्ह से लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि सभी को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं दिलाना, सभी को रोजगार,लिंग समानता ,भ्रष्टाचार को खत्म करना राष्ट्रीय मानव पार्टी की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने बड़ रहे धार्मिक उन्माद पर भी चिंता जताई और कहा कि पार्टी किसी भी जाति और धर्म की राजनीति की पक्षधर नहीं है। उनके लिए मानव का सम्मान और और विकास सर्वोपरि है।
दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्होंने श्री रमेश झंकार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। रमेश झंकार जी आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और कई चुनावो के प्रबंधन के अलावा पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अभी हाल ही में वे आम आदमी पार्टी में दिल्ली प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ संभाल रहे थे।
दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में अश्वनी राघव को प्रदेश संगठन मंत्री, प्रद्दुमन कुमार, राजाराम गौतम, सुशील कुमार, विजय माथुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार, सीमा शर्मा, एडवोकेट इंद्रजीत शर्मा, एडवोकेट सरस्वती कल्याणी, रंजीत कुमार, संतोष सिंह, धर्मवीर सिंह, मोहन लाल अग्रवाल को प्रदेश सचिव, ओमप्रकाश बैरवा को कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा निखिल कुमार, पिंकी गौतम, मो आरिफ, शीतला प्रसाद, गणेश कुमार, संजीव मिलिंद, विवेक गुप्ता, मदनसिंह , जयप्रकाश, कुसुम वर्मा , अच्छे लाल, सियाराम आदि कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में प्रदेश और जिला स्तर की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।
इस अवसर पर श्री रमेश झंकार ने कहा की आम आदमी पार्टी के रवैए से नाराज़ होकर लगभग 500 कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय मानव पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और आम आदमी की सरकार में भागीदारी की विचारधारा से आम आदमी पार्टी ने किनारा कर लिया है जिससे कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस करने लगा है। अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय, धन, ऊर्जा पार्टी को देने के बाद भी पार्टी में तो न कार्यकर्ता का सम्मान है और न ही विचारधारा के प्रति कोई जवाबदेही। कार्यकर्ताओं की ऐसी दशा से आहत होकर उन्हें मजबूरी में आम आदमी पार्टी को छोड़ना पड़ा। राष्ट्रीय मानव पार्टी में मेरी प्राथमिकता पार्टी की मानवतावादी सोच को बढ़ावा देना और कार्यकर्ताओं को सम्मान और सुविधाएं दिलाना रहेंगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भागीदारी पर गंभीरता से विचार कर रही है। चुनावो के मद्देनजर कुछ ही दिनों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से महासचिव बी एस चौहान जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रिया सक्सेना जी, उपाध्यक्ष मूर्शलीन कुरैशी जी, प्रवक्ता नवल वत्स आदि मौजूद रहे।
