राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
The Governor and the Chief Minister paid emotional tribute to Dharti Aaba Bhagwan Birsa Munda on his death anniversary
रांची,झारखंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर, कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया।
मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।
