“कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा
The launch of the book "Kaun Banega Gyan Ratna" will be held on December 21 in Panchkula

पंचकूला/चंडीगढ़।
भारत के गौरवशाली इतिहास, श्रेष्ठ संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षा के समावेश को समर्पित पुस्तक “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार)को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है।
इस गरिमामयी समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश जी धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में *हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी*, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे जी तथा पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल जी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान परंपरा और नैतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” न केवल पाठकों को ज्ञानवर्धन की दिशा में प्रेरित करती है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का संदेश भी देती है।
समारोह में देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से
*वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया, समाचार क्यारी मीडिया समूह, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, पत्रकार एकता मंच, वेलविंग मीडिया संगठन, श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित अनेक प्रतिष्ठित मीडिया कर्मी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनीतिक प्रतिनिधि, सशक्त नारी शक्ति एवं विभिन्न एनजीओ भाग लेंगे।
कार्यक्रम का समय-सारिणी इस प्रकार रहेगा:
* प्रातः *10:15 बजे* — माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन
* *10:30 बजे* — सरस्वती वंदना
* *11:00 बजे* — अतिथि सम्मान समारोह
* *11:15 बजे* — पुस्तक “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” का लोकार्पण
* *12:30 बजे* — प्रेस वार्ता
* *दोपहर 1:00 बजे* — भोजन
यह आयोजन केवल पुस्तक विमोचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह *ज्ञान, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार का एक वैचारिक अभियान है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अपेक्षित है।
