केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का मई में होगा पूरा एक साल

The third term of the central government will complete one year in May

 

 

 

नई दिल्ली, केंद्र सरकार का तीसरा कार्यकाल मई 2025 में एक साल पूरा करने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिलीं, जिसमें बीजेपी के खाते में 240 सीटें आईं थीं, जो 2019 और 2014 के मुकाबले कम थीं। विपक्ष ने दावा किया था कि इस बार सरकार बड़े फैसले नहीं ले पाएगी, लेकिन बीजेपी ने इस दावे को खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी उपलब्धियां गिनाई।बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया है। वीडियो में बताया गया कि विपक्ष का कहना था कि यह कार्यकाल कमजोर होगा और गठबंधन टूट जाएगा, लेकिन सरकार ने मजबूती से कदम उठाए हैं। वीडियो में सरकार के कई बड़े फैसलों का भी जिक्र है। बीजेपी ने वीडियो में कई अहम फैसलों का उल्लेख किया, जो मोदी 3.0 की सफलता बताता है। जिसमें नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पकड़ा गया। 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया। रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। संसद में वक्फ (संशोधन) बिल पास हुआ। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।वीडियो में यह भी बताया गया है कि सरकार अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम कर रही है। यह कदम भविष्य में एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जो देश में एक समान कानून व्यवस्था लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

 

 

You might also like