सिलापथार में मारवाड़ी युवा मंच  एवं समृद्धि शाखा द्वारा सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन (समर कैंप्म) ट्यूटोरियल शिविर का तीसरा दिन 

Third day of seven-day summer camp tutorial camp organized by Marwari Yuva Manch and Samriddhi Branch in Silapathar

मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार एवं सिलापथार समृद्धि शाखा के द्वारा संयोजिका इन्दु सिंघानिया एवं सारिका अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय घारमारा मॉडल सत्र मध्य अंग्रेजी विद्यालय में चल रहे ग्रीष्मकालीन (समर कैम्प) ट्यूटोरियल शिविर के तीसरे दिन के कार्यक्रम का विषय था इलेक्ट्रिसिटी (विद्युत) , इस का हम सदुपयोग कैसे करें, जैसे, अर्थिंग हमे घर पर क्यों लगाना चाहिए, बीजली चमकने से हमें वैधुतिक उपकरणों को कैसे बचाना चाहिए, इस प्रकार की छोटी – बड़ी बातों से अवगत कराया, बच्चों ने भी ध्यान से बातों को सुना और समझा और इच्छुक होकर सवाल भी पूछे और उसे जाना, और कहा हमें सकें जहां तक विद्युत बचाना भी चाहिए। आज के कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर राहुल धानुका, मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार शाखा के सचिव गोतम संचेती समृद्धि शाखा की सचिव कनक डागा , समाजिक सम्मान संयोजिका सुषमा डूंगर की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय के कार्यकर्ताओ ने शाखा के कार्यप्रणाली की खूब प्रशंसा की | यह जानकारी सिलापथार समृद्धि शाखा की नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती कविता महेश्वरी द्वारा दी गई है |

You might also like