महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए आएंगे देश विदेश से पर्यटक:सुमन सैनी
Tourists from abroad will come to see the Mahabharata Anubhav Kendra: Suman Saini

कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए देश और विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचेंगे। इस महाभारत अनुभव केंद्र की तारीफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रविवार को देर सायं गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने महाभारत अनुभव केन्द्र के हर कक्ष का अवलोकन किया और इस अनुभव केंद्र में बने हर कक्ष के बारे मे बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से गीता स्थली ज्योतिसर में करीब 206 करोड़ रुपए की लागत से महाभारत अनुभव केन्द्र का निर्माण किया गया है, यह बहुत ही भव्य और सुंदर बना है। यह प्रोजेक्ट निश्चित ही कुरुक्षेत्र की महिमा को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी मौजूद थे।
