दुमदुमा में श्री श्याम परिवार द्वारा दो दिवसीय श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 20 एवम 21 मार्च को
Two day Shri Khatu Shyam Phalgun Mahotsav organized by Shri Shyam family in Dumduma on 20th and 21st March.
भव्य झाँकी के साथ निकलेगी विशाल शोभायात्रा,
डिब्रूगढ़ के श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भजनों का कार्यक्रम, गुवाहाटी से उम्मेद शर्मा और डिब्रूगढ़ से दीप्ति खंडेलवाल तथा संदीप अग्रवाल बहाएंगे भजन रूपी गंगा

डिब्रूगढ़ , 11 मार्च , संदीप अग्रवाल
यह भी पढ़ें
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार , दुमदुमा के सौजन्य से दो दिवसीय ” श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव ” का आयोजन आगामी दिनांक 20 और 21 मार्च को दुमदुमा शहर में हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है | तय कार्यक्रमानुसार पहले दिन 20 मार्च, बुधवार को फाल्गुन शुक्ल एकादशी के दिन श्याम बाबा की भव्य झांकी के साथ विशाल निशान पदयात्रा निकाली जाएगी | उक्त दिन
प्रात: काल 6:31 बजे श्री श्याम भक्तों द्वारा श्री हनुमान मन्दिर (के. पी. रोड) में श्री श्याम ज्योत प्रज्वलित करके निशान पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा | उसके बाद
प्रात: 7.01 बजे से रंग-बिरंगे निशान एवं ध्वजा सहित श्री हनुमान मन्दिर (के.पी. रोड) के प्रांगण से निशान लेकर धर्मप्रमी भक्तगण नगर परिक्रमा करते हुए श्री श्याम मन्दिर, श्याम चौक, तिनसुकिया के लिए प्रस्थान करेंगे। निशान यात्रा का समापन श्री श्याम मन्दिर, श्याम चौक, तिनसुकिया में सभी भक्तों के द्वारा निशान अर्पण करके होगा। वहीं दूसरे दिन दिनांक 21 मार्च, वृहस्पतिवार को फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को संध्या 4 बजे से कार्यक्रम स्थल मिलन भवन ( बसंती टॉकीज ) , ऊंचामाटी , दुमदुमा में विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम प्रभु की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी एवं संध्या 5 बजे से डिब्रूगढ़ की जानी मानी धार्मिक संस्था ” श्री श्याम मित्र मण्डल ” के द्वारा भजनों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | जिसमें गुवाहाटी से आंमत्रित गायक उम्मेद शर्मा तथा डिब्रूगढ़ से दीप्ति खंडेलवाल एवम संदीप अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य अपनी सुमधुर वाणी से भजन रूपी गंगा प्रवाहित कर बाबा श्री श्याम को रिझायेंगे | चंग पर धमाल होगा | उसके बाद श्री श्याम रसोई ( अमृत भंडारे ) का आयोजन रहेगा | संवाददाता से बातचीत के दौरान रवि मंढानिया ने बताया कि श्री श्याम परिवार अपने 21 वर्ष पूरे कर चुका है | कार्यक्रम के प्रति हर श्याम भक्तों में काफी उत्साह देखा जाता है | हर कोई कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है | रवि ने कहा कि मैं श्री श्याम परिवार की निम्नलिखित सदस्याओं क्रमशः प्रिया गोस्वामी , नेहा जयसवाल, किरण गुप्ता , पिंकी अग्रवाल , अष्टमी गुप्ता , निशा साह , निधि कलवार, निशु जयसवाल , पूजा यादव , प्रिया साह , प्रिया जयसवाल , दीप्ति श्रीवास्तव , मनु राम आदि का निशान बनाने हेतु विशेष आभार व्यक्त करता हूं , इन सभी के उत्साह को देखकर ऐसा लगता है जैसे दुमदुमा नगरी खाटू धाम बन गई हो | निशान , प्रसाद , सवामणी एवम अन्य किसी प्रकार के सहयोग के लिए रवि मंढानिया से उनके मोबाइल नंबर ( 9706751435 ) पर भी संपर्क किया जा सकता है |
