डिब्रूगढ़ के श्री राणी सती मंदिर में दो दिवसीय श्री सती महोत्सव संपन्न
Two day Shri Sati Mahotsav concluded at Shri Rani Sati Temple in Dibrugarh



डिब्रूगढ के महालया रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर में गत 02 सितंबर सोमवार को दादी जी के संगीतमय एवम भजनामृत मंगलपाठ के साथ शुरू हुए श्री सती महोत्सव में गत 03 सितंबर मंगलवार भाद्र कृष्णा अमावस्या को प्रातः 6 बजे आरती की गई | इसके बाद सुबह 07 बजे दादीजी को सवामणी का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भक्त धोक,पूजा जात,दर्शन करते रहे जो दिन भर चलता रहा। दोपहर 12.15 बजे दादी जी का पुष्प से अभिषेक किया गया और 1 बजे ध्वजारोहण और विशेष आरती कर भक्तो को प्रसाद बांटा गया। शाम को 8.00 बजे पुनः दादी जी की महाआरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित थे | छप्पन भोग शोभायात्रा घंटे ,घड़ावल, दादी के जयकारे के साथ हनुमान सिंघानिया पथ से शुरू होकर महालया रोड स्थित दादी मंदिर पहुंची , जहां भक्तों की अपार भीड के बीच झुंझुनूं की सेठानी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया और दादी भक्तों में वितरित किया गया |
यह जानकारी राणी सती मन्दिर कमेटी से प्राप्त हुई है।
