तेलंगाना में कार पलटने से दो की मौत, चार घायल
Two killed, four injured as car overturns in Telangana

गडवाल (तेलंगाना),शुक्रवार आधी रात को गडवाल (तेलंगाना) जिले के इतिक्याल मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब वे हैदराबाद, तेलंगाना से आंध्र प्रदेश के नंद्याल जा रहे थे।घायलों को इलाज के लिए कर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान पी पुल्लारेड्डी (62) और लक्ष्मी सुब्बम्मा (52) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
