केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के दिए दिशा निर्देश
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, जून : कुरुक्षेत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद हरियाणा में संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली की विशेष मुलाकात हुई। बैठक में हरियाणा में पार्टी की रणनीति एवं वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोगों के बीच जाएं। लोगों के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
