असम के डिब्रूगढ़ में खुला ” अर्बन वुड ” फर्नीचर शोरूम

"Urban Wood" furniture showroom opened in Dibrugarh, Assam

असम के डिब्रूगढ़ के बी.सी. दास रोड, शांतिपाडा में आज ” अर्बन वुड ”   नामक  फर्नीचर का शोरूम खुला । जिसका उद्घाटन असम सरकार के ऊर्जा मंत्री और डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन द्वारा विधिवत् फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया | इस उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी भी उपस्थित थे। मौके पर मंत्री प्रशांत फुकन ने शोरूम के मालिक दीपक केशान और ललित अग्रवाल को अपनी बधाई  एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी डिब्रूगढ़ वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि आज हमारे शहर में आत्याधुनिक सुविधाओं वाले फर्नीचर का शोरूम खुला है, इस शोरूम में लोगों की आज की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है, सभी को एक ही छत के नीचे उनकी जरूरतों के सामान मिल जायेंगे | साथ ही उन्होंने सभी से एक बार शोरूम में पधारने का भी आग्रह किया | साथ ही डीआईजी प्रभाकर त्रिपाठी ने भी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से शोरूम की उन्नति और सफलता की कामना की | वहीं दीपक केशान और ललित अग्रवाल ने बताया कि ” अर्बन वुड ”  जनता को गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराने के प्रति जोर देता है, यह हमारा फैक्टरी आउटलेट है | इसमें हमनें लोगों की आज की जरूरतों को विशेष ध्यान रखा है | हमारे इस मल्टीब्रांड शोरूम में देश के कई नामी-गिरामी कंपनी के ब्रांडेड फर्नीचर ग्राहकों को उचित मूल्य पर मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों को असाधारण कीमतों पर टिकाऊ, उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा | हम ग्राहकों की सेवा करने और उनकी तेजी से बढ़ती जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करके उनके सपनों का घर पूरा करने के लिए आदर्श उत्पाद खोजने में लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं।”
घरेलू साज-सज्जा की दुकान ” अर्बन वुड ” विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश और कार्यात्मक टिकाऊ उत्पाद प्रदान करती है, जिनमें विशेष रूप से सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां ​​और मिश्रित आंतरिक सजावट की वस्तुएं शामिल हैं।

You might also like