अरुणाय शिव मंदिर में वीरेश शाडिल्य ने पूजा-अर्चना कर माँगा सरबत का भला
Veeresh Shadilya prayed for the welfare of all by offering prayers at Arunay Shiv Temple
कुरुक्षेत्र से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल के पक्ष में किया वीरेश शांडिल्य ने प्रचार खालिस्तान नहीं खालसा जिंदाबाद का नारा बुलंद करूंगा और हिन्दू-सिख एकता को करूँगा मजबूत : शांडिल्य
यह भी पढ़ें


कुरुक्षेत्र: विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज कुरुक्षेत्र के अरुणाय में ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचे जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की और शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया l शांडिल्य ने पूजा के बाद कहा कि उन्हें इस मंदिर में आकर बल एवं शक्ति मिली है और उन्होंने कहा महाकाल पूरे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें और शांडिल्य ने आज पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर हाथ को छत मिले, हर पेट को रोटी मिले और हर सर को छत मिले l शांडिल्य ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातनी जागा है और श्री राम मंदिर का अयोध्या में भव्य निर्माण कर पूरे देश में सनातन को एक शक्ति देने का काम मोदी ने किया है l उन्होंने कहा आने वाले चुनावों में मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ सनातनी मोदी को प्रचंड बहुमत से विजयी दिलवायें ताकि सनातन धर्म मजबूत हो और देश बुरी ताकतों से बचा रहे l शांडिल्य ने कहा तीन दशकों से उनकी मुहिम आतंकवाद के खिलाफ जारी हैं और आगे भी रहेगी और वह राजनितिक व्यक्ति नहीं है और ना ही किसी राजनितिक दल से जुड़े है पर देश को नई दिशा देने वालों के साथ वह हमेशा खड़े रहे है और इस कड़ी में आज देश की जरूरत नरेंद्र मोदी है l
विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला और जरनैल सिंह भिंडरावाला का प्रचार करने वाले डीबरूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के तमाम वीडियो सोशल मीडिया से हटाए जाएं क्योंकि यह वीडियो हिन्दू सिख भाईचारे को कमजोर कर रहे हैं और देश का माहौल खराब कर रहे हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इसको लेकर वह देश के गृह मंत्री अमित शाह व पंजाब हरियाणा के मुख्यमंत्री भगवंत मान व नायब सैनी से भी मिलेंगे और उन्हें लिखित शिकायत देंगे। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख ने कहा कि दरबार साहब सहित देश के तमाम गुरूद्वारों से जरनैल सिंह भिंडरावाला के फोटो उतार कर दसों गुरूओं व साहबजादों व माता गुजर कौर के चित्र लगाने की मुहिम चलाएंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि न खालिस्तान बना है न खालिस्तान बनने देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया खालिस्तान नहीं खालसा जिंदाबाद का प्रचार करेगी और उन सिखों को भी तख्त के साथ जोड़ा जाएगा जो हिन्दू सिख भाईचारे की मुहिम चला रहे हैं। शांडिल्य ने कहा कि भिंडरावाला की सामाग्री साहित्य व उसके गुरूद्वारों में लगे चित्र जिस दिन सरकार द्वारा हटा दिए गए उस दिन पंजाब में खालिस्तान की मांग करने वाला कोई नहीं रहेगा।
वहीँ शांडिल्य ने आज भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में भी गुहला चीका में प्रचार किया और कहा कि हर घर में तिरंगा लेकर जाने वाले और हर देशवासी को तिरंगा लहराने की स्वतंत्रता दिलाने वाले देशभक्त एवं भारत का नाम विदेशों में स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाले नवीन जिंदल के साथ है और उन्हें प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा में कुरुक्षेत्र की सीट मोदी की झोली में डालकर भेजा जाएगा l नवीन जिंदल ने शांडिल्य को मंच पर गले लगाया और उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें एक क्रांतिकारी एवं देशभक्त बताया और उनकी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम की तारीफ़ की l
