उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने किया मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केन्द्र का अवलोकन
Vice President Suman Saini inspected the Chief Minister's gift sales center

कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केंद्र के स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से बातचीत भी की है। इतना ही नहीं उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने सरस और शिल्प मेले का भी अवलोकन किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी का रविवार को देर सायं अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंचने पर केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा के साथ-साथ केडीबी के सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान केडीबी की तरफ से उपाध्यक्षा सुमन सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में स्टॉल नंबर 56-57 और 58 पर बने मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केन्द्र का अवलोकन किया। यहां पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने उपाध्यक्षा सुमन सैनी को जानकारी दी कि इस बिक्री केन्द्र पर मुख्यमंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले 153 उपहार रखे गए थे। इनमें से 80 उपहार आम नागरिकों द्वारा खरीदे गए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी मौजूद थे।
