चुनाव आयोग की वेबसाइट से वोटर्स घर बैठे डाउनलोड कर सकते है फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड:सरला

Voters can download digital voter card with photo from Election Commission's website sitting at home: Sarla


कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में चुनाव आयोग ने भी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है। डिजिटल कार्ड को डाउनलोड करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर विजिट करें, नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा, अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा

You might also like