बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से महिला घायल

Woman injured in IED blast in Bijapur

 

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भैरमगढ़ में देर रात एक महिला नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के नापाक इरादे से भैरमगढ़ के उसपरी गांव में आईईडी को प्लांट किया हुआ था, जिसके चपेट में आने से ग्रामीण महिला बुरी तरह घायल हो गई है।इस हादसे में महिला का बायां पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल महिला को भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है सूचना मिलते ही भैरमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

You might also like