डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में युवाओं मिल रहे हैं शानदार जॉब्स : CEGR
Youth are getting great jobs in digital marketing sector: CEGR
-डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में 2024 में 8 लाख से अधिक पदों पर दी जानी है नौकरी
-सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट स्ट्रेटिजिस्ट, एसईओ विशेषज्ञ, मार्केटिंग विश्लेषक जैसे पद हैं डिमांड में
– दुनियां की कुल आबादी के एक तिहाई लोग सोशल मीडिया का कर रहे हैं इस्तेमाल
– डिजिटल मार्केटिंग फील्ड पिछले 2 वर्षों से टॉप 10 नौकरी देने वाले सेक्टरों में रहा है शुमार
– मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर छोटी बड़ी कंपनियां काफी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स कर रहीं हैं हायर
– भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना

नई दिल्ली. नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. युवाओं को इस साल आकर्षक सैलरी वाली जॉब के कई अवसर मिल रहे हैं. आपको बता दें लिंक्डइन साइट के अनुसार केवल डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में 2024 में 8 लाख से अधिक पदों पर नौकरी दी जानी है. इन पदों में सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट स्ट्रेटिजिस्ट, एसईओ विशेषज्ञ, मार्केटिंग विश्लेषक जैसे पद डिमांड में हैं. इस पर पर सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) के डायरेक्टर रविश रोशन कहते है कि अगर आप भी आकर्षक पैकेज वाली जॉब हासिल करना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं. अब बेरोजगार युवा डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में अपना कॅरिअर बनाकर नई शुरूआत कर सकते हैं. गौरतलब है कि डिजिटल मार्केटिंग फील्ड पिछले 2 वर्षों से टॉप 10 नौकरी देने वाले सेक्टरों में शुमार रहा है. आपको बता दें अब तक अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए और उसे आम जनता तक पहुंचाने के लिए कंपनियां अपना काफी पैसा मार्केटिंग और विज्ञापन में इन्वेस्ट करती रही हैं, लेकिन अब कंपनियों को पुराने प्रचार माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग के रूप में एक ऐसा माध्यम भी मिल गया है जो कम पैसों में उनके प्रोडक्ट्स का प्रचार भी कर दे रहा है. साथ ही उसे आम जनता तक भी पहुंचा रहा है. दरअसल भारत समेत पूरी दुनिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ सभी चीजें डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही हैं और सीधा इसका फायदा डिजिटल मार्केटिंग को मिल रहा है. आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर हजारों छोटी बड़ी कंपनियां काफी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स हायर कर रहीं हैं. इसलिए आज भारत समेत पूरी दुनिया मे डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की काफी डिमांड है. डायरेक्टर, सीईजीआर कहते हैं कि डिजिटल मार्केटिंग पारंपरिक मार्केटिंग के तरीकों की तुलना में सस्ता है साथ ही इसकी पहुंच भी ज्यादा लोगों तक है. डिजिटल मार्केटिंग से होने वाले फायदों को देखते हुए अब कंपनियां इसमें काफी पैसे इन्वेस्ट कर रही हैं. ग़ौरतलब है कि भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे. इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे. हर कंपनी अपने टार्गेटेड ग्राहकों को कंटेंट के जरिए ही आकर्षित करती है. कंटेंट के जरिए आप लंबी ग्राहक संख्या तक आसानी से पहुंच सकते हैं. कंटेंट क्रिएटर को हर माह लगभग 30 से 40 हजार रुपए सैलरी मिलती है. वेबसाइट नोटिफिकेशन, एसएमएस मार्केटिंग, पॉप अप, पुश नोटिफिकशन और ई मेल मार्केटिंग के जरिए भी आप लोगों को कंपनी का ग्राहक बना कर कंपनी की सेल बढ़ा सकते हैं. मार्केटिंग ऑटोमेशन मैनेजर को लगभग 50 से 80 हजार रुपए हर माह सैलरी मिल सकती है. किसी वेबसाइट या कंपनी पेज पर आपका कंटेंट कितना ही अच्छा क्यों न हो बिना एसईओ के इसे लाखों यूजर्स तक नहीं पहुंचाया जा सकता है. इसलिए एसईओ एक्सपर्ट्स की आज के समय में हर ब्रांड की सबसे बड़ी जरूरत है. एसईओ एक्सपर्ट को लगभग 30 से 60 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिल सकती है. डायरेक्टर, सीईजीआर कहते हैं कि आज दुनियां की कुल आबादी में एक तिहाई लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल करने वाले सोशल मीडिया मैनेजर को 30 से 50 हजार रुपए सैलरी मिल रही है. वहीं आज के समय में ई-मेल मार्केटिंग डिजिटल सेक्टर का एक बेहतरीन माध्यम है. ईमेल के जरिए आप ग्राहक से सीधा संवाद कर अपने प्रोडक्ट की जानकारी शेयर कर सकते हैं. ई-मेल मार्केटिंग में 20 से 40 हजार रुपए हर माह सैलरी पा सकते हैं.
