अंतरराज्यीय लुटेरा रफीक शेख सहित तीन गिरफ्तार

Three arrested including interstate robber Rafiq Shaikh

 

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक । पुलिस के हत्थे चढ़े इन बदमाशों पर दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक व यूपी में करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रफीक शेख और शाबेद अली खान जहांगीर पुरी थाना के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। तीनों के पास से .32 बोर की तीन सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस के साथ ही महरौली और पुल प्रह्लादपुर इलाके से लूटी गई नकदी और आभूषण बरामद किए गए। गिरोह का सरगना रफीक शेख, शाबेद अली खान और शेख मायदुल जहांगीरपुरी में रहता है। तीनों को पुलिस ने पुरानी दिल्ली के चूड़ीवालान इलाके में स्थित होटल ब्लू डायमंड में दबोचा। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल की एक टीम पिछले 4 महीने से लगी थी। रोका गिरोह का सरगना रफीक शेख उर्फ रोका हत्या के प्रयास, डकैती, घर में तोड़फोड़, सेंधमारी, चोरी, पुलिस पर हमला, चोट, धमकी, शस्त्र अधिनियम सहित 80 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पहले रफीक, वसीम अकरम उर्फ लंबू के गैंग में शामिल था। वर्तमान में, रफीक शेख ने अपना खुद का गिरोह बनाया था।

 

You might also like