देश के आम आदमी के विकास की गारंटी दी है अरविंद केजरीवाल नें
Arvind Kejriwal has guaranteed the development of the common man of the country
नई दिल्ली,
आम आदमी पार्टी की गारंटियां, देश के आम आदमी के विकास की गारंटी है, ऐसा कहना है भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी का। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जोरों शोरों से प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो करने में लगे हुए है। इसी कड़ी में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 10 गारंटियों का ऐलान भी कर दिया है। इन 10 गारंटियों में पूरे देश में 24×7 बिजली, गरीबों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा- स्वास्थ्य, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को दूर करने जैसी गारंटियां शामिल हैं। इसके साथ साथ अरविंद केजरीवाल ने भारत पर चीन की ओर से कब्जे वाली जमीन को भी छुड़ाने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटियों पर बात करते हुए रेखा रानी ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपना वादा पूरा करने के बाद वक्त आ गया है की अब अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति में सुधार लाए और इसी के तहत अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता के लिए दस गारंटियों की घोषणा भी कर दी है। रेखा रानी ने आगे कहा कि जनता यह बात जानती है की अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटियों को पूरा करते है, अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्राजैसी गारंटियां दी थी और चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन सभी गारंटियों को पूरा भी किया।
रेखा रानी ने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है की अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति से देश की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाएं। रेखा रानी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटियां, देश के विकास की गारंटी है, देश की जनता की तरक्की की गारंटी है।
