चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 2023-24 प्लेसमेंट ड्राइव में हरियाणा के 542 छात्रों को मिले शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों से ऑफर, 176 को कई मिले ऑफर

542 students of Haryana got offers from top multinational companies in Chandigarh University's 2023-24 placement drive, 176 got multiple offers.

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2024 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने वैश्विक स्तर पर मारी बाजी, आठ पाठ्यक्रमों में शीर्ष रैंक किया हासिल
हरियाणा की खेल प्रतिभाएं ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की खेल प्रतिष्ठा को बढ़ाया, अब विजित कुल 342 पदकों में से 50% हरियाणा के छात्रों ने जीते
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने स्थापना से अब तक 2613 पेटेंट दाखिल कर भारत में अनुसंधान और नवाचार में बनी अग्रणी यूनिवर्सिटी


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने खुद को पिछले 12 वर्षों भारत और विश्व स्तर पर एक प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में स्थिति को और मजबूत कर रही है तथा समय के साथ-साथ सफलता के नए शिखर छू रही है। हालिया क्यूएसवर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन ने इसकी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। इस की जानकारी भारत के विशिष्ट और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में अपनी स्थिति सशक्त करने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, के चांसलर के सलाहकार डॉ. आर एस बावा ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आरएस बावा ने कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता विभिन्न मैट्रिक्स में इसकी लगातार बेहतर रैंकिंग में स्पष्ट है। हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड सब्जेक्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शीर्ष राष्ट्रीय संस्थानों की श्रेणी में आ गई है, इसके आठ पाठ्यक्रम अब इस श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जबकि पिछले साल इसमें केवल पांच विषय शामिल थे।
उन्होंने कहा,“ भारत में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी होटल और लेयर मैनेजमेंट में प्रथम स्थान पर है, जबकि भारत में कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन सिस्टम्स में 10वीं, इंजीनियरिंग एवं टेक्‍नोलॉजी में 11वीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 14वीं, बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज में 18वीं रैंक पर है। यूनिवर्सिटी ने इस साल तीन नए विषयों -पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में तीसरी रैंक, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 5वीं और सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन में 9वीं रैंक हासिल करके शानदार शुरुआत की है।
उन्होंने आगे बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, तथा अपने पिछले 185वें रैंक से उल्लेखनीय सुधर करते हुए 149वें रैंक हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 27वीं रैंक भी अर्जित की थी।
सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान, डॉ. आरएस बावा ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने बल्कि अपने छात्रों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पेशेवर क्षेत्र के लिए अत्यधिक कुशल और प्रतिभाशाली स्नातकों को तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दुनिया भर के 95 से अधिक देशों में 486 शैक्षणिक सहयोग और साझेदारियां बनाई हैं, जो छात्रों को अमूल्य वैश्विक अनुभव प्रदान करती हैं। इन सहयोगों के माध्यम से, 1300 से अधिक सीयू छात्रों को सेमेस्टर एक्सचेंजों, विदेश में अध्ययन कार्यक्रमों और ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके और विभिन्न यूरोपीय देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर मिला है। लगभग 310 छात्रों को वॉल्ट डिज़्नी में इंटर्न करने का अवसर मिला।”
डॉ. बावा ने आगे इस बात पर जोर दिया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शारीरिक गतिविधि और खेलों को छात्रों के समग्र विकास के महत्वपूर्ण घटकों के रूप में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भीमहत्व देती है। उन्होंने कहा, “उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कैंपस में खेल विकास सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष 8.5 करोड़ रुपये का बजटआवंटित किया है। यह खेल में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए परिसर में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षक है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है। जिसके परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में सीयू के छात्रों ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर संबंधित खेलों में यूनिवर्सिटी और देश दोनों का गौरव बढ़ाया है। आज तक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में 342 से अधिक पदक अर्जित किए हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इनमें से लगभग 50% पदक हरियाणा के छात्रों द्वारा अर्जित किए गए है
डॉ. बावा ने कहा, “इसके अतिरिक्त, हरियाणा के छात्रों ने पिछले कुछ वर्षों में इतिहास रचा है। हरियाणा की रीतिका हुडा 2023 में भारत की ओर से पहली बार अंडर-23 महिला कुश्ती विश्व चैंपियन बनीं, इस बीच सविता दलाल ने उसी वर्ष अंडर-17 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, अरुणा सिंह तंवर ने भारत की पहली ताइक्वांडो पैरालिंपियन और पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन बनकर यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया है।”
साल 2023-24 बैच के प्लेसमेंट आंकड़ों का खुलासा करते हुए, डॉ. आरएस बावा ने कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने “इस साल 904 कंपनियों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा किया और विभिन्न धाराओं में छात्रों को 9124 नौकरियों की पेशकश की। जिसमे उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.74 करोड़ था, जबकि उच्चतम घरेलू वेतन पैकेज 54.75 लाख रुपये का था। इस के अलावा 31 से अधिक भर्तीकर्ताओं ने 20 लाख रुपये या उससे अधिक, 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये या उससे अधिक , 100 से अधिक कंपनियों ने 10 लाख रुपये के वार्षिक वेतन के साथ नौकरियों की पेशकश की, जबकि 310 कंपनियों ने 5 लाख रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ नौकरियों की पेशकश की।”
वर्तमान में, हरियाणा के 4542 छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डॉ. आरएस बावा ने हरियाणा के छात्रों के प्लेसमेंट विवरण साझा करते हुए कहा, “हरियाणा के कुल 542 छात्रों ने इस वर्ष की कैंपस प्लेसमेंट के दौरान प्रतिष्ठित कंपनियों से सराहनीय 678 नौकरी के प्रस्ताव हासिल किए, जिनमें 111 छात्राएं भी शामिल हैं। प्रभावशाली ढंग से, 225 छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़ॅन, महिंद्रा, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी जैसे प्रसिद्ध भर्तीकर्ताओं से कई नौकरी के प्रस्ताव मिले। विशेष रूप से, कुरूक्षेत्र के 89 छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 133 नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त किए, जिसमें 36 छात्रों ने कई प्रस्ताव हासिल किए।
कुरुक्षेत्र निवासी, नितिन तमकजो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीई/बी.टेक- सीएसई की छात्रा – को टीईकेसिस्टम्स ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, कैपजेमिनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डीएक्ससी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से तीन नौकरी के प्रस्ताव मिले। इसी तरह, एक और बीई/बी .टेक-कुरुक्षेत्र की सीएसई छात्रा आयुषी गोयल को बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर सिस्टम (आईटी सर्विसेज) और डीएक्ससी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसे शीर्ष ब्रांडों से नौकरी के प्रस्ताव मिले। बीई/बी.टेक-सीएसई के अरिन वर्मा को एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड से नौकरी के प्रस्ताव मिले। इसी बीच शिवम गोयल को द मैथ कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला।
अनुसंधान और नवाचार-संचालित शिक्षा के प्रति चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के समर्पण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए, प्रोफेसर (डॉ.) आरएस बावा ने कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों में अनुसंधान प्रयासों पर महत्वपूर्ण जोर देती है। अब तक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम पर 2613 पेटेंट हैं, जो इंजीनियरिंग, आईटी, विज्ञान और हेल्थकेयर जैसे डोमेन में दायर किए गए हैं, जिससे यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी पेटेंट-फाइलिंग इकाई बन गई है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान 703 पेटेंट दाखिल किए, जो एक वर्ष के भीतर सबसे अधिक पेटेंट दाखिल करने वाला देश का अग्रणी संस्थान बन गया। इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने छात्रों और संकाय दोनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए इस वर्ष 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
डॉ. बावा ने आगे कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकूल वातावरण और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है। छात्रों को उन्नत शिक्षा और अनुसंधान के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यूनिवर्सिटी में कल्पना चावला अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में भारत का पहला वास्तविक समय ग्राउंड स्टेशन, 30 उद्योग-प्रायोजित उन्नत अनुसंधान प्रयोगशालाएं, कोफोर्ज, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, हुंडई, टेक महिंद्रा, और आईबीएम जैसी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा स्थापित 32 उत्कृष्टता केंद्र हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रत्येक छात्र को उनकी वित्तीय पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक विकास के अवसर प्रदान करने का प्रयास करती है। इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, यूनिवर्सिटी हर साल योग्य उम्मीदवारों को सीयूसीईटी छात्रवृत्ति प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और युवा प्रतिभाओं को पुरस्कृत करना है। इस वर्ष, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए CUCET-2024 के माध्यम से 170 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का लाभ उठाने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत कर रही है। अपनी स्थापना के बाद से, यूनिवर्सिटी ने 130,000 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति प्रदान की है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के इच्छुक छात्र www.cucet.cuchd.in पर जाकर CUCET-2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, छात्रों को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और शेड्यूल के आधार पर अपने पसंदीदा प्रवेश परीक्षा स्लॉट का चयन करने की भी सुविधा है।

You might also like