सर्वाइकल कैंसर सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाओं की बीमारी नहीं, युवा महिलाओं में भी जागरूकता और रोकथाम की जरूरत पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

Cervical cancer is not only a disease of older women, experts emphasized on the need for awareness and prevention among young women as well.

यह समझना जरूरी है कि सर्वाइकल कैंसर केवल अधिक उम्र की महिलाओं को होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि युवा महिलाएं भी इसके जोखिम के दायरे में आ सकती हैं। डॉ. श्रुति काइंथ, सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, चंडीगढ़ ने कहा कि, आज के समय में इस बीमारी को लेकर जागरूकता और समय पर बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण हाई रिस्क HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण है, जो लंबे समय तक शरीर में बने रहने पर कैंसर का कारण बन सकता है।

युवा महिलाओं को HPV वैक्सीनेशन के महत्व को समझना चाहिए। यह वैक्सीन HPV के उन प्रकारों से सुरक्षा देने में मदद करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा, सही उम्र पर वैक्सीनेशन और निर्धारित समय पर सर्वाइकल स्क्रीनिंग करवाना बीमारी की रोकथाम और शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अक्सर महिलाएं इस विषय पर बात करने में झिझक महसूस करती हैं या लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर टाल देती हैं। इस सोच को बदलने की जरूरत है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए केवल इलाज ही नहीं, बल्कि जागरूकता, वैक्सीनेशन और रेगुलर स्क्रीनिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। परिवारों को भी इस विषय पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि युवा महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी हेल्थ को लेकर सही फैसले ले सकें।

You might also like