सेकेंड इनिंग वृद्धाश्रम में 30 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Health check of 30 patients in second innings old age home

अश्वनी वालिया , नई दिल्ली, ओम हेल्प फाउंडेशन के सौजन्य से आज द्वारका सेक्टर 7 में स्थित सेकेंड इनिंग वृद्धाश्रम में हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर गंगाराम हॉस्पिटल की वरिष्ठ हार्ट रोग विषयज्ञ डॉक्टर कविता त्यागी व क्लोव डेंटल की डॉ रोशी व आंखों की विषयज्ञ डॉ प्रिंयका की टीम द्वारा करीब 30 वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांचा गया। कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों के ईसीजी टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट,शुगर, व बीपी के टेस्ट भी निशुल्क किए गए।
इस अवसर पर डॉक्टर कविता त्यागी ने आश्रम के संचालकों द्वारा वृद्ध लोगों दी जा रही सुविधाओं की सराहना की उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है जिसे आश्रम के संचालिका सीमा अरोड़ा अच्छे तरीके से निभा रहे हैं।उन्होंने बुजुर्गो को बताया कि ओल्ड एज में बीपी व मधुमेह व कॉलेस्ट्रॉल की समस्याएं बढ़ जाती हैं अत ओल्ड एज में अपनी सेहत की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए।
इस अवसर पर ओम हेल्प फाउंडेशन के चैयरमैन बच्चन सिंह राणा,महासचिव दौलत राम, ईसीजी टेक्नीशियन राजेश कुमार,सनी साहनी,अजय कुमार, जोगिन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

You might also like