2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: आईसीसीआई
India can become the world's third largest economy by 2027: ICCI

नई दिल्ली. 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पानगड़िया ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी अगर इसी तरह की वृद्धि दर बनी रही तो भारत 2026-27 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. हालांकि अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2027-28 में यह उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद अधिक है. इस पर इंटीग्रेटेड चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) के जनरल सेक्रेटरी और राउरकेला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सेक्रेटरी डॉ. आर्य पटनायक कहते है कि हम वास्तविक रूप से डॉलर के संदर्भ में बीते 20 वर्षों के दौरान करीब 8 फीसदी की दर से बढ़े हैं. वहीं हमने इस बीच वैश्विक आर्थिक संकट और कोविड महामारी का सामना किया. हम वास्तव में जो आजकल जो कुछ देख रहे हैं, उसे बीते दो दशकों में हासिल किया गया है. भारत ने अत्यधिक गरीबी की स्थिति को लगभग खत्म कर दिया है. वहीं भारत के कृषि श्रमबल को अब औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की तरफ मोड़ने की जरूरत है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए श्रम कानूनों में सुधार और बाजार को श्रम साध्य उद्योगों में पूंजी लगाने की आवश्यकता है. भारत की 45 फीसदी आबादी अब भी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है जिसका जीडीपी में योगदान केवल 15 फीसदी है. कृषि में औसत श्रम उत्पादकता अर्थव्यवस्था की औसत उत्पादकता की एक तिहाई है.
