गोवर्धन पूजा पर पीठाध्यक्ष पंडित राजेश मोदगिल ने देश-प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Chairman Pandit Rajesh Modgil conveyed his heartfelt greetings to the people of the country on Govardhan Puja

रीता वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर मां बाला सुंदरी त्रिपुरश्वरी के पीठाध्यक्ष पंडित राजेश मोदगिल ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंडित राजेश मोदगिल ने मां बाला सुंदरी त्रिपुरश्वरी, नजदीक कालेश्वर महादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर प्रकृति, गौमाता और मानव जीवन के संरक्षण का संदेश दिया था।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपसी प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

You might also like