सीईजीआर ने किया एक मंच पर वाइस चांसलर्स का संगम

CEGR brought together Vice Chancellors on one platform

वेबिनार में देश भर से 40 से ज्यादा चांसलर, वाईस चांसलर और शिक्षाविदों ने लिया भाग


नई दिल्ली. देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी थिंक टैंक सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) ने ‘नॉलेज शेयरिंग थर्ड वाईस चांसलर कॉन्क्लेव’ थीम पर वेबिनार का आयोजन किया. वेबिनार में देश भर से 40 से ज्यादा चांसलर, वाईस चांसलर और शिक्षाविदों ने भाग लिया. यह सत्र कुलपतियों द्वारा प्रत्येक विश्वविद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिसेज को जानने के लिए बहुत जानकारीपूर्ण रहा. वेबिनार में शोभित यूनिवर्सिटी के चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र, जेएसपीएम यूनिवर्सिटी, पुणे के वाईस चांसलर प्रोफेसर बी. बी. आहूजा, डी.वाई पाटिल एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर के. प्रथापन, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एन के सिन्हा, चिरायु यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर सुदेश कुमार सोहानी, एलएलएम यूनिवर्सिटी की ग्रुप वाईस चांसलर प्रोफेसर सुजाता शाही, एनआईएमएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर संदीप मिश्रा, मीडिया एंड स्किल काउंसिल के सीईओ मोहित सोनी, प्रोफेसर. डी.वाई पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रभात रंजन, सुशांत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर राकेश रंजन, साई नाथ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर. एस पी अग्रवाल और झारखंड राय यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर. सविता सेंगर समेत कई शिक्षाविदों चांसलर और वाईस चांसलर ने अपनी-अपनी बात रखी. शोभित यूनिवर्सिटी के चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र ने वेबिनार में बुलते हुए कहा कि सत्र की थीम इतनी अच्छी है जैसा कि कुलपतियों द्वारा प्रत्येक विश्वविद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिसेज को जानने, समझने और एक-दूसरें की अच्छाईंयों को अपना कर शिक्षा का एक बेहतर माहौल तैयार कर सकते हैं. शिक्षा राष्ट्र की उन्नति की आधारशिला है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि बेहतर शिक्षा के दम पर ही हम विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेंगे. निस्संदेह इस यात्रा में शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. वेबिनार में बुलते हुए मीडिया एंड स्किल काउंसिल के सीईओ मोहित सोनी ने कहा कि आज की भाग दौर की दुनियां में हर दिन कुछ न कुछ चैलेंज आ रहा है, हर रोज कुछ नया सिख ने का अवसर है. ऐसे में इतने सारे यूनिवर्सिटी एक मंच पर आए हैं, उन सब के लिए यह एक बेहतर है. झारखंड राय यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर. सविता सेंगर ने कहा कि हमें एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की कल्पना करनी चाहिए जो सभी भारतीयों को सशक्त बनाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमें 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करे. वेबिनार का कोआर्डिनेशन करते हुए सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) के डायरेक्टर रविश रोशन ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की उन्नति की आधारशिला है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि बेहतर शिक्षा के दम पर ही हम विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेंगे. निस्संदेह इस यात्रा में शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

You might also like