पूरे दिन दबाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद, स्मॉल और मिडकैप शेयरों ने दिया सहारा

After a day of pressure, the stock market closed flat, small and midcap stocks provided support

मुंबई,एशियाई बाजारों की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और अदाणी पोर्ट्स समेत तेरह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स की पिछले लगातार दो दिन की तेजी थम गई वहीं निफ्टी बढ़त पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.07 अंक गिरकर 79,996.60 अंक रह गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.70 अंक बढ़कर 24,323.85 अंक हो गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.75 प्रतिशत की छलांग लगाकर 47,437.85 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत उछलकर 54,153.96 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान बीएसई में कुल 4016 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2242 में लिवाली जबकि 1686 में बिकवाली हुई वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही।बीएसई के छह समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे वित्तीय सेवाएं 0.59, आईटी 0.13, बैंकिंग 0.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.43, रियल्टी 0.04 और टेक समूह के शेयर 0.06 प्रतिशत गिर गए जबकि ऊर्जा 1.70, एफएमसीजी 0.97, हेल्थकेयर 1.00, इंडस्ट्रियल्स 1.48, यूटिलिटीज 0.80, कैपिटल गुड्स 1.55, तेल एवं गैस 1.77, पावर 1.24 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.40 प्रतिशत मजबूत रहे।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान हांगकांग का हैंगसेंग 1.27, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.26 और जापान का निक्केई गिरावट पर रहा जबकि ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.25 और जर्मनी के डैक्स में 0.94 प्रतिशत की तेजी रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 271 अंक की गिरावट लेकर 79,778.98 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव थोड़ी देर देर बाद ही 79,478.96 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, कारोबार के अंतिम चरण में अचानक लिवाली होने से यह 80,149.87 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया लेकिन फिर बिकवाली होने से अंत में पिछले दिवस के 80,049.67 अंक के मुकाबले 0.07 प्रतिशत फिसलकर 79,996.60 अंक रह गया।इसी तरह निफ्टी 89 अंक उतरकर 24,213.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,168.85 अंक के निचले जबकि 24,363.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,302.15 अंक की तुलना में 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,323.85 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की गिरावट पर रही कंपनियों में एचडीएफसी बैंक 4.55, टाइटन 1.99, टाटा स्टील 0.85, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.72, इंडसइंड बैंक 0.65, अल्ट्रासिमको 0.59, टाटा मोटर्स 0.54, एचसीएल टेक 0.34, बजाज फिन सर्व 0.23, टीसीएस 0.22, एशियन पेंट 0.21, अदाणी पोर्ट्स 0.15 और इंफ़ोसिस 0.12 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, एसबीआई 2.48, रिलायंस 2.32, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.01, एनटीपीसी 1.86, एलटी 1.52, पावरग्रिड 1.21, नेस्ले इंडिया 1.19, आईटीसी 1.11, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.02, कोटक बैंक 0.96, सन फार्मा 0.70, भारती एयरटेल 0.47, बजाज फाइनेंस 0.42, एक्सिस बैंक 0.27, मारुति 0.16, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 और टेक महिंद्रा के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त पर रहे।

 

 

 

You might also like