लङायन स्कूल में एक पेड़ भारत माता एवं हरियाणा की हरियाली के लिए लगाए पौधे
A tree was planted in Ladayan School for Mother India and the greenery of Haryana
प्राचार्य दिलबाग सिंह जाखड़ ने विद्यार्थियों को जीवन में पौधों के महत्व के बारे में बताया

झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन में एक दिवसीय एन.एस.एस. राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का आयोजन किया गया है l इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दिलबाग सिंह जाखड़ ,विद्यालय सचिव वरिष्ठ प्राध्यापक सत्यपाल अर्थशास्त्र प्रवक्ता संदीप सिंह भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रमेश कुमार मान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी भरतरी व विद्यालय मौलिक मुखिया सुनील कुमार, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (रसायन) एम.डी.खन्ना अंग्रेजी प्रवक्ता कुलदीप सिंह नेहरा व जितेन्द्र कुमार चाहर और मुकेश कुमार गुप्ता गणित प्रवक्ता के साथ राजकुमार पंवार प्रवक्ता भूगोल उपस्थित रहे l अन्य स्टाफ सदस्यों का इस पावन पुण्य कार्यक्रम में विशेष सहयोग व योगदान रहा!
एन.एस.एस. वालंटियर की सहायता से आज एक पौधा भारत माता के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया है l अर्थशास्त्र प्रवक्ता संदीप सिंह ने बच्चों को पौधे लगाने के फायदे बताएं और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया l प्राचार्य दिलबाग सिंह ने कहा कि पौधे हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं l अतः पौधों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं हैl इसलिए हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी जब तक बड़े ना हो जाए उनकी देखभाल भी करते रहना चाहिए ताकि हम आगे आने वाली पीढ़ी को भी एक अच्छा पर्यावरण दे सके।
