बंसल वायर इंडस्ट्रीज का शेयर 39 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

Bansal Wire Industries shares listed with a jump of 39 percent

नई दिल्ली,  स्टील के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज का शेयर निर्गम मूल्य 256 रुपये से 39 प्रतिशत उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर शेयर 37.51 प्रतिशत उछाल के साथ 352.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 44 प्रतिशत बढ़कर 368.70 रुपये पर पहुंच गया।एनएसई पर उसने 39 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत 356 रुपये पर की।कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,329.16 करोड़ रुपये रहा।बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 59.57 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 243-256 रुपये प्रति शेयर था।इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 745 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर जारी किए गए थे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं थी।

 

 

 

You might also like