सडक़ों पर पालतु पशुओं को बेसहारा छोडऩे वाली डेयरियों को किया जाएगा सील:सुधा

Dairies that leave pets on the streets will be sealed: Sudha

कुरुक्षेत्र 28 जुलाई हरियाणा के स्थानीय शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में कुछ डेयरी संचालक गायों का दुध दोहने के बाद बेसहारा सडक़ों पर छोड़ देते है। इन पशुओं के कारण ही शहरवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसे डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद इन डेयरियों को सील किया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद के अधिकारियों को इन डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा गत्त देर सायं पटेल नगर न्यू कॉलोनी में मृतक महिला के परिजनों के साथ दुख साझा करने के उपरांत नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मृतक के परिजनों के साथ दु:ख साझा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। सरकार इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ है। राज्यमंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में थानेसर शहर में सडक़ों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द गौशालाओं में भेजा जाए ताकि भविष्य में पटेल नगर जैसी घटना ना हो सके। इस शहर में कुछ डेयरी संचालक और आमजन अपनी दुध देने वाली गायों को दुध दोहने के बाद सडक़ों पर छोड़ देते है और यह पशु सायं के समय फिर अपने मालिकों के घर पहुंच जाते है। इसके अलावा बाहर से भी लोग पशुओं को शहर की तरफ छोड़ देते है जो कि कानूनन ठीक नहीं है। इस प्रकार के लोगों को अपने पशुओं को अपने डेयरी और घर में ही बांधना चाहिए। इन पशुओं के कारण आमजन की जान जा रही है।
उन्होंने नप अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि सबसे पहले उन डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो अपने पशुओं को सडक़ों पर छोड़ देते है। इसके लिए नगर परिषद नोटिस जारी करें और उसके बाद डेयरियों को सील करने की प्रक्रिया शुरु करे। नगर परिषद के अधिकारियों को सरकार के नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी और किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक बेसहारा पशु पकड़े नहीं जाते, अपने आप को बचाकर रखे और जो लोग पशुओं को बेसहारा सडक़ों पर छोड़ देते है, वो इस प्रकार का कार्य ना करे। सभी लोग सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
करीब 800 बेसहारा पशुओं को पकड़ेगा नगर परिषद
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय यादव ने कहा कि थानेसर शहर में एक आंकलन के अनुसार करीब 800 बेसहारा पशु सडक़ों पर घूम रहे है। इन सभी बेसहारा पशुओं को धीरे-धीरे गौशालाओं में भेजा जाएगा। राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आदेशानुसार गत्त देर रात्रि से ही बेसहारा पशुओं को पकडऩे का कार्य शुरु कर दिया गया था और शनिवार को करीब 25 बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा गया और रविवार की दोपहर तक करीब 50 बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है।

 

You might also like