डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच ने श्री मारवाड़ी नाट्य समिति तथा प्रज्ञा बेड़िया के साथ आयोजित किया पांच दिवसीय समर कैंप “हेलो समर”
Marwari Yuva Manch in Dibrugarh organized a five day summer camp "Hello Summer" with Shri Marwari Natya Samiti and Pragya Bedia





डिब्रूगढ़ की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ शाखा ने श्री मारवाड़ी नाट्य समिति के साथ तथा प्रज्ञा बेडिया के सहयोग से गत 24 जुलाई, 2024 से 28 जुलाई, 2024 तक पांच दिवसीय समर कैंप “हैलो समर” का आयोजन शहर के बाबूलाल पोद्दार पथ स्थित श्री अग्रसेन मिलन मंदिर के दूसरे तल्ले में किया| इस कैंप में पूरे उत्तर पूर्व से 50 से अधिक छात्र – छात्राओं ( छोटे बच्चों ) ने भाग लिया । इस कैंप में तिनसुकिया, गोलाघाट तथा गुवाहाटी के बच्चें भी शामिल थे। यह कैंप सभी के लिए सीखने, मनोरंजन और यादगार अनुभवों से भरपूर एक अविश्वसनीय यात्रा रही। शिविर का मुख्य आकर्षण ध्यान योग प्रशिक्षण, आत्मरक्षा, सार्वजनिक बोलने, टेबल मैनर्स, विज्ञान प्रयोग और स्विमिंग पूल पार्टी, स्टोरीटेलिंग, कठपुतली शो, कार्निवल पार्टी के माध्यम से वास्तविक जीवन का अनुभव प्रदान करने पर था, साथ ही मंत्र, पुन: उपयोग और पुनः चक्रण, और डोमिनोज़ में पिज़्ज़ा बनाने की शिक्षा पर भी था।
