कृषि में आमूल चूल परिवर्तन के प्रयास: मोदी

Efforts to bring about radical change in agriculture: Modi

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत के पास विश्व में जैविक खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को पूरा करने का सामर्थ्य है।श्री मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों साल से जकड़े कृषि क्षेत्र में सरकार आमूल चूल परिवर्तन का प्रयास कर रही है। किसानों को सशक्त बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और जैविक खाद्य पदार्थ की मांग में वृद्धि हो रही है। भारतीय कृषि क्षेत्र में जैविक कृषि का परिवेश अनुकूल है और भारत में विश्व की जीवित खाद्य पदार्थों की मांग पूरा करने का सामर्थ्य है।उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि में आमूल चूल परिवर्तन करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने का प्रयास किया है। इसके लिए युवाओं और महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा है।

 

 

You might also like