नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने चाकू से गोदा

Son stabbed him with a knife when he did not give money for drugs

 

नई दिल्ली, नशा करने के लिए पैसा नहीं देने पर 23 सितंबर को हरि नगर इलाके में एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय किशन सिंह अपने परिवार के साथ हरि नगर इलाके में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। 23 सितंबर की सुबह उनका बेटा देव दो हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने बाद में रुपये देने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर आरोपी बेटे ने उनपर चाकू से आधा दर्जन से अधिक बार वार किया। सिर में चाकू लगते ही वह नीचे गिर गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

You might also like