जनता के बीच घिरेगी दिल्ली सरकार: भाजपा
Delhi government will be surrounded by the public: BJP

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि परीक्षा के समय आम आदमी पार्टी ने आतिशी को आगे कर दिया है। नौ वर्ष तक सड़कों पर कोई काम नहीं हुआ। अब दावा किया गया है कि सीएम और मंत्री सड़कों पर उतरेंगे। अगर दिल्ली सरकार सड़कों पर आई तो दिल्ली की जनता उन्हें घेरेगी। सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली को 10 वर्ष में 40 वर्ष पीछे धकेल दिया है। भ्रष्टाचार के साथ-साथ दिल्ली में सड़क, सार्वजनिक परिवहन, सीवर, पानी का बुरा हाल है। दिल्लीवाले परेशान हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़कों की मरम्मत की बात करना एक छलावा है।
