गर्मियों में भी खादी कपड़ों की जबरदस्त डिमाण्ड खादी केन्द्र पर है खादी की नई रेंज

There is a huge demand for Khadi clothes even in summers New range of Khadi is available at Khadi Centre

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल : किसी समय खादी की बिक्री का स्तर काफी गिर गया था लेकिन आज पूरे देश में खादी के कपड़ों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। खादी को हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। विशेषकर गर्मी के मौसम में भी खादी बिक्री केन्द्रों की सेल बहुत अधिक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि खादी केन्द्र संचालक ग्राहकों की डिमाण्ड भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग संघ नरड़ मिर्जापुर के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि आजकल खादी सेल काउण्टर पर ग्राहकों की अच्छी रौनक है। उन्होंने बताया कि युवाओं की भी खादी विशेष पसंद बनी है। खादी के आधुनिक डिजाइनों में शर्ट्स, टी शर्ट्स, लड़कियों के जींस के साथ शॉट शर्ट्स, लोअर, लहंगा व कुर्ती इत्यादि की भी ख़ास डिमांड बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विशेषकर उनके बिक्री केन्द्र पर गर्मी के मौसम में खादी के कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। सैनी ने बताया कि इतनी अधिक बिक्री है कि वे सेल काउण्टर की डिमाण्ड भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही खादी की बिक्री में वृद्धि हुई है और खादी ने मार्किट में अन्य ब्रांडिड कपड़ों को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खादी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बेहतर है। खादी की तासीर ऐसी है कि यह गर्मियों में ठण्डी तथा सर्दियों में गर्म रहती है। सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुसार खादी देश के घर घर में पहुंच रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, साबिर अली, बलवान सिंह, सुनील कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
You might also like