ओबीसी महासम्मेलन को संबोधित करेंगें अमित शाह: डा.के.लक्ष्मण
Amit Shah will address the OBC Mahasammelan: Dr. K. Laxman
प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पालीगंज(पटना) में आयोजित किया जायेगा ओबीसी महासम्मेलन

नई दिल्ली: 7 मार्च: केंद्रीय गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह 9 मार्च को पालीगंज, पटना में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य, राज्य सभा सांसद डा. के. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा देश भर में मंडल स्तर पर लगभग दस हजार सामाजिक सम्मेलन, पिछड़े वर्ग के युवाओं के सम्मेलन कर रहा है। उसी कड़ी में बिहार प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा 9 मार्च को पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन पालीगंज, पटना में आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह भाग लेंगें। उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस के सभी नेताओं ने हमेशा ओबीसी वर्ग का अपमान किया है। कभी भी पिछड़ा वर्ग को अहमियत नहीं दी और केवल रैली व वोट के लिए पिछड़ा वर्ग का दोहन किया। इस सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस और राजद जैसे क्षेत्रीय दलों का पर्दाफाश किया जायेगा जो केवल और केवल अपने परिवार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की बजाय केवल गांधी परिवार के हितों को महत्व दिया है। आज भी कांग्रेस अपने युवराज को स्थापित करने का भरसक प्रयत्न कर रही है परंतु देश की जनता समझदार है और फिर एक बार मोदी जी को रिकॉर्ड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। पिछले दस वर्ष के मोदी शासन काल में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को तिरस्कृत किया गया वहीं भाजपा शासन में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए नित नई योजनाएं मोदी सरकार ने दी। वह चाहे ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात हो या मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण हो। वहीं भाजपा सरकार ने नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय में भी ओबीसी वर्ग के बच्चों के लिए दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। डा. लक्ष्मण ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के अंतिम व्यक्ति की भी चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लेकर आई और इसके बजट में 13 हजार करोड़ रु का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ओबीसी वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य करेगी और ओबीसी वर्ग को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।
डा. लक्ष्मण ने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी वर्ग का पूरा ख्याल रख रही है और ओबीसी वर्ग भी भाजपा सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। भाजपा की देश प्रदेश की सरकारों को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है।
डा. राजबीर आर्य
राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख,
