आसिफ चौधरी ने चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में चुनावी तैयारियों का बिगुल बजाया
Asif Chaudhary sounded the trumpet of election preparations in the meeting of the Chandigarh Congress Minority Department

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026।
आज कांग्रेस भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री आसिफ चौधरी, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की। बैठक में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की जी, सांसद श्री मनीष तिवारी जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सादिक खान, सभी जिला अध्यक्ष तथा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री आसिफ चौधरी ने सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्डों और क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच संपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करें।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की जी और सांसद श्री मनीष तिवारी जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अल्पसंख्यक विभाग लगातार संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है और भविष्य में भी इसी दिशा में पूरी निष्ठा एवं समन्वय के साथ कार्य करता रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जिस भी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी, अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्री उस्मान पहलवान ने अपनी टीम की घोषणा भी की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: फरहान मुल्तानी, उस्मान खान, कमरुल इस्लाम, उस्मान पहलवान, शमीम प्रधान, जफर मलिक, दिलदार मलिक, इसरार अहमद, साहिल अल्वी, हाजी आबिद, मोहम्मद आबिद, शकील खान, दिलशाद अली, इफ्तिखार अहमद, आलम खान, रिहान खान, सलीम खान और नदीम अहमद सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ कांग्रेस नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“हर वार्ड में संगठन, हर कार्यकर्ता मैदान में — आसिफ चौधरी के नेतृत्व में संगठन मजबूत!”
जारीकर्ता:
चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग
