बागडे ने धनखड़ से की मुलाकात
Bagde met Dhankhar
नई दिल्ली/जयपुर, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।श्री बागडे ने नई दिल्ली में श्री धनखड़ से यह मुलाकात की जो उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री बागडे ने इस दौरान श्री धनखड़ का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति से राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की।इसके अलावा श्री बागडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की तथा श्री सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। उनकी रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट थी।
