बागडे ने राजघाट में महात्मा गांधी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Bagde paid tribute to Mahatma Gandhi and the martyrs at Raj Ghat
नई दिल्ली, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे रविवार प्रातः यहां राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बाद में श्री बागडे ने विजय घाट पर बनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ‘सदैव अटल’ समाधि पहुंचकर उन्हें भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
