सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित भानू प्रताप ने किया नगर जिले और परिवार का नाम रौशन

Bhanu Pratap, selected in the Civil Services Examination 2023, brought laurels to the city, district and family

 

मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम में 727वा स्थान प्राप्त कर, वानीपुरम्, लखनऊ निवासी भानू प्रताप सिंह ने परिवार, नगर, एवं अपने शैक्षणिक संस्थान को गौरवांवित किया है। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री भारत सिंह यादव के तीन संतानों में सबसे छोटे भानू का बचपन से ही प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जन सेवा के किए रुझान था। HBTM Kanpur से Mechanicall Engg. की पढ़ाई कर भानू ने तकनीकी क्षेत्र में कार्य करते हुए सिविल सेवा की लक्ष्य प्राप्ति के लिए गहन अध्धयन् किया । I.P.S. पिता श्री भारत सिंह एवं कंप्यूटर इंजीनियर बड़े भाई श्री प्रज्जवल सिंह यादव के अनुभवों एवं सटीक मार्गदर्शन के चलते भानू को इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई। इस सफलता का श्रेय भानू अपने परिवार और शिक्षकों को देते हैं। वर्तमान में भानू Sports Authority of India (SAI) में Assistant Director के पद पर Jammu में तैनात हैं तथा “खेलो इंडिया मिशन” के J & K राज्य के लिए प्रभारी अधिकारी हैं।

शाहजहाँपुर के मूलवासी श्री भारत सिंह यादव पुलिस मुख्यालय, उ.प्र. से D.I.G. के पद से सेवानिवृत्त है तथा वर्तमान में लखनऊ में हैं। परिवार में धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी यादव हैं तथा 3 संतानें हैं। श्रीमती राजकुमारी कुशल एवं समर्पित ग्रहिणी हैं। तीन संतानों में 1 पुत्री डॉ. दिव्या तथा २ पुत्र प्रज्जवल एवं भानू हैं। बड़ी पुत्री दिव्या पेशे से डेंटिस्ट डाक्टर है तथा उत्तर रेलवे नई दिल्ली में तैनात 2011 बैच भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी श्री निशांत नारायण से विवाहित हैं । बड़े पुत्र प्रज्जवल सिंह यादव पेशे से सौफ्टवेयर इंजीनियर हैं तथा एक बहूराष्ट्रीय कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। श्री सिंह एवं धर्मपत्नी श्रीमती राज कुमारी ने हमेशा ही परिवार में सादा जीवन,उच्च विचार, शिक्षा, एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों पर बल दिया। ज्ञात रहे की श्री सिंह स्वयं भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित हैं। इन्ही गुणों के फलस्वरूप आज समस्त परिवार का मान, सम्मान, तथा गौरव, भानू ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय भानू अपने परिवार एवं शिक्षकों को देते हैं। इस उपलब्धि से भानू के समस्त परिजनों एवं समस्त शिक्षकगणों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है।

You might also like