जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी यानी पीओके भारत का हिस्साः सीएम योगी
BJP's return to Jammu and Kashmir means PoK is a part of India: CM Yogi


योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन रामगढ़ से उम्मीदवार देविंद्र कुमार मणियाल, विजयपुर से चंद्रप्रकाश गंगा, सांबा से सुरजीत सिंह, आरएस पुरा से डॉ. नरिंदर सिंह रैना, सुचेतगढ़ से प्रो. घारूराम भगत, बिश्नाह से भाजपा उम्मीदवार राजीव भगत के पक्ष में की जनसभायोगी आदित्यनाथ ने मौसम खराब होने के कारण मोबाइल से संदेश देकर छंब से भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के लिए कमल खिलाने की अपील की
योगी की दो टूक- बलूचिस्तान कह रहा कि पाकिस्तान से नहीं मिलती हमारी कमेस्ट्र कांग्रेस, पीडीपी व नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयर हाउस बना चुके थेः सीएम योगी कसा तंज- साल में आठ महीने यूरोप व इंग्लैंड में रहते थे कांग्रेस, नेकां व पीडीपी के नेता कांग्रेस ने बोया विभाजन का बीजः मुख्यमंत्री बोले- आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा और पत्थरबाज गायब हो गए भाजपा कश्मीरी पंडितों और कांग्रेस, नेकां व पीडीपी दहशतगर्दों के साथ खड़ीः मुख्यमंत्री
जम्मू, 26 सितंबरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरे। योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ से उम्मीदवार देविंद्र कुमार मणियाल, विजयपुर से चंद्रप्रकाश गंगा, सांबा से सुरजीत सिंह, व आरएस पुरा से डॉ. नरिंदर सिंह रैना, सुचेतगढ़ से प्रो. घारूराम भगत, बिश्नाह से भाजपा उम्मीदवार राजीव भगत को जिताने की अपील की। आरएस पुरा की रैली में सीएम योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना भी रहे। योगी आदित्यनाथ ने मौसम खराब होने के कारण मोबाइल से संदेश देकर छंब से भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के लिए कमल खिलाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा आवश्यक है। भाजपा की वापसी पर पीओके भारत का हिस्सा बनने वाला है।
मानवता का कैंसर है पाकिस्तान
सीएम योगी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि यहां भाजपा की वापसी पर पीओके भारत का हिस्सा बनने वाला है। पाकिस्तान को लोकतंत्र बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अलग होने की आवाज उठा रहा है। लोग कह रहे कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव के साथ यदि मुजफ्फराबाद में भी चुनाव होता तो अच्छा संदेश जाता। बलूचिस्तान कह रहा है कि पाकिस्तान से हमारी कमेस्ट्री मिलती ही नहीं है, क्योंकि यह मानवता का कैंसर है और दुनिया को इससे मुक्ति मिलनी चाहिए।
भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा और भीखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 60 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, जीवन ज्योति, जीवन बीमा सुरक्षा योजना का लाभ, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिल गया। जम्मू-कश्मीर में पौने तीन लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला तो दूसरी तरफ भीखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं।
गायब हो गए पत्थरबाज
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। आतंकवाद की नर्सरी समाप्त हो गई। कांग्रेस, पीडीपी व नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयर हाउस बना चुके थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम व अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा और पत्थऱबाज गायब हो गए हैं।
कांग्रेस, पीडीपी व नेकां ने जम्मू-कश्मीर को मजहबी उन्माद में बदलने का पाप किया
सीएम योगी ने महाराजा हरि सिंह, प्रेमनाथ डोरा, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का नाम लेते हुए कहा कि इन नायकों ने जम्मू-कश्मीर को धऱती का स्वर्ग बनाया था, लेकिन कांग्रेस, पीडीपी व नेकां ने इसे मजहबी उन्माद में बदलने का पाप किया। यह चुनाव उन्हें सबक सिखाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कराया। कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनवाया, लेकिन पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला किया। यूपी में भी इस दिन यह आयोजन होता है। यह टेररिज्म स्टेट नहीं, बल्कि टूरिज्म स्टेट का डेस्टिनेशन बन गया है
सीएम योगी ने कहा कि आपने नए भारत के नए जम्मू-कश्मीर को देखा है। यह टेर…
