बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को पुस्तक भेंट
Book presented to Bihar Governor Lieutenant General Syed Ata Hasnain

पटना: बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को राजभवन (लोक भवन) में सीईओ एंड एडिटर इन चीफ जर्नलिज्म टुडे ग्रुप जावेद रहमानी ने अपनी संपादित पुस्तक “अतीक मुजफ्फरपुरी: हयात व खिदमात” (जीवन और कार्य) भेंट की।
इस गरिमामयी अवसर पर बिहार के राज्यपाल ने स्वर्गीय अतीक मुजफ्फरपुरी की उर्दू शायरी और पत्रकारिता के क्षेत्र में दी गई सेवाओं की शानदार शब्दों में सराहना की। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय अतीक अपनी बहुमुखी प्रतिभा और बेमिसाल सेवाओं के कारण हमेशा उर्दू पत्रकारिता के एक चमकते हुए सितारे के रूप में याद रखे जाएंगे।
